दातागंज, 18 नवम्बर 2025: युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को संतोष कुमार इंटर कॉलेज, गंगोला के खेल मैदान में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक दातागंज, श्री राजीव कुमार उर्फ बब्बू भईया ने 800 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनके लाभों के बारे में समझाया। इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका दातागंज, श्री अनूप गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री R L शर्मा, पीटीआई श्री रोहित कुमार और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
कबड्डी पुरुष वर्ग: सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता रही।
सीनियर वॉलीबॉल पुरुष वर्ग: विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता।
ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताएं:
सब जूनियर ऊँची कूद: रुचित प्रथम, उदित द्वितीय, मोहन तृतीय
सब जूनियर 100 मीटर दौड़: अरुण प्रथम, विकास द्वितीय, कौशल तृतीय
सब जूनियर 800 मीटर दौड़: विकास प्रथम, अनुज द्वितीय, ऋषिकांत तृतीय
सीनियर 1500 मीटर दौड़: शैलेश प्रथम, सोनू द्वितीय, टिंकू तृतीय
जूनियर 100 मीटर दौड़: हरवंश प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, पवन तृतीय
सब जूनियर महिला 100 मीटर: रूपा प्रथम, शिवानी द्वितीय, शीतल राठौर तृतीय
जूनियर ऊँची कूद: कुलदीप प्रथम
कुश्ती सब जूनियर पुरुष: शिवम प्रथम
सीनियर महिला 100 मीटर: तुलसी प्रथम
सब जूनियर महिला 800 मीटर: शिवानी प्रथम, शीतल द्वितीय, कीर्ति तृतीय
प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Budaun Amarprabhat