Breaking News

शाहबाजपुर में 61 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यपूर्ण रूप से लापता, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बिल्सी, 19 नवम्बर। कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में 61 वर्षीय बुजुर्ग रामकिशन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी।

रामकिशन के भतीजे राकेश पुत्र रामभजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवम्बर की सुबह रामकिशन घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने आसपास तलाशी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी रामकिशन का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में रामकिशन के मिलने की संभावना तलाश रही है।

पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि यदि किसी ने रामकिशन को देखा है तो तुरंत जानकारी दें, ताकि बुजुर्ग को सुरक्षित घर लौटाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!