Breaking News

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिल्सी, 19 नवम्बर। सोमवार की रात कछला-शाहबाद हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसे में उघैती गांव निवासी अर्जुन कुमार पुत्र मुरारी लाल घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अर्जुन अपनी ससुराल गुधनी-खौसारा में आयोजित दावत में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह अजान बाबा के मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण अर्जुन बाइक से उछल कर सड़क किनारे खंदी में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी सड़क पर ही पड़ गई।

रात करीब 9 बजे रोड गश्त पर निकली पुलिस की नजर बाइक पर पड़ी। काफी तलाश के बाद खंदी में घायल अवस्था में अर्जुन को पाया गया। तुरंत बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश जारी है।

हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग भी सुनकर मौके पर पहुंचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …