Breaking News

जरीफनगर में करंट से किसान की दर्दनाक मौत, जर्जर बिजली लाइनें बनीं मौत का सबब

Spread the love

जरीफनगर/बदायूँ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव अम्बियापुर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत में गेहूँ का परेवा कर रहे किसान की एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लटकती और जर्जर बिजली लाइनों ने बिजली विभाग की लापरवाही की पोल खोल रखी है। आए दिन इन्हीं खतरनाक तारों की वजह से किसानों के साथ हादसे होते रहे हैं, मगर विभाग द्वारा स्थिति सुधारने की कोई ठोस पहल अब तक दिखाई नहीं दी।

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। किसान हरिज्ञान (43) पुत्र ब्रजलाल खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर ठीक उसके पास गिर गया और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट का प्रभाव इतना तेज था कि किसान के दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की खबर फैलते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध होकर रोते-बिलखते मौके पर पहुँचे।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग से जर्जर तारों की शिकायत की गई, परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा गांव की बिजली लाइनें तत्काल दुरुस्त कराई जाएँ, ताकि आगे ऐसी घटनाएँ न हों।

किसान हरिज्ञान की आकस्मिक मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!