Breaking News

दहगवां में माधव किसान मेला व नुमाइश का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री वी.एल. वर्मा ने किया उद्घाटन

Spread the love

दहगवां/बदायूँ। नगर पंचायत दहगवां में आयोजित पारंपरिक माधव किसान मेला, नुमाइश व दंगल का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री वी.एल. वर्मा ने फीता काटकर किया। मेला प्रांगण में ढोल-नगाड़ों और स्वागत गीतों की गूंज ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

मेले में पहुंचे भाजपा नेताओं तथा अतिथियों का मेला कमेटी ने पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

केंद्रीय मंत्री वी.एल. वर्मा ने अपने उद्बोधन में मेला संस्कृति को समाज में आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा— “सभी को साथ लेकर चलने से ही समाज और देश की तरक्की संभव है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की भावना से आगे बढ़ रही है, इसी कारण देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आवश्यक है।”

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मेले की परंपरा और आकर्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दूर-दूर से व्यापारी और कलाकार यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में खेल-तमाशे, जादू, सर्कस आदि का विशेष आकर्षण है। आगामी 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक दंगल का आयोजन होगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों के नामी पहलवान भाग लेने पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार, एसपी ग्रामीण हरदेश कटेरिया, सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, डीएम अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, एसडीएम सहसवान साईं आश्रित साखमुरी, विश्वजीत गुप्ता, नरेशचंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, जफर अली सैफी, सुरेशपाल सिटी मजिस्ट्रेट बदायूँ, लोकमान, प्रकाश, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेला क्षेत्र में उमड़ी भीड़ और आयोजकों की तत्परता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बना दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!