Breaking News

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में मनाया गया वीरांगना का गौरव दिवस

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका और नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कॉलेज के समस्त स्टाफ ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें आदरपूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य, संघर्ष और अदम्य साहस भारतीय इतिहास की अमिट विरासत है। उन्होंने कहा— “रानी लक्ष्मीबाई का पराक्रम आज भी देश के युवाओं में जोश और उत्साह भर देता है। उनका जीवन स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और देशभक्ति का अप्रतिम उदाहरण है।”

वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल वीरता की प्रतीक ही नहीं, बल्कि उनकी त्यागमयी गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के हित में रानी का बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, विनोद कुमार, आनंद सिंह, रेनू कुमारी, विपिन, कामेन्द्र सिंह, शिवानी, अमित पाराशरी, आशीष, वरुण, मुनेन्द्र, सुनील, रंजीत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

जयंती समारोह राष्ट्रभक्ति और आदर्शों के प्रति समर्पण की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!