बिसौली। नगर में मतदाता सूची सुधार अभियान के तहत स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का कार्य गति पकड़ चुका है। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर नागरिकों को एसआईआर फार्म वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया समझा रहे हैं।
नगर के मोहल्ला गदरपुरा में बीएलओ प्रवीन कुमार लगातार गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कार्य में जुटे हुए हैं। वे प्रत्येक घर पर जाकर नागरिकों को प्रपत्र भरने का सही तरीका बता रहे हैं तथा यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाए।
बीएलओ प्रवीन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और निरक्षर लोगों की भरपूर सहायता की है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर फार्म सही-सही भरकर जमा करें, जिससे आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
नगर में चल रहा यह अभियान मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Budaun Amarprabhat