बिसौली/लखनऊ। भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, लखनऊ मंडल ने सत्र 2025–2027 के लिए अपने त्रिवार्षिक चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी। यह निर्णय 14 सितंबर 2025 को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर भवन के निकट शहीद पार्क में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने की।
संघ के बायलॉज के अनुसार सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई—
मुख्य चुनाव अधिकारी : शिव बाबू (पूर्व सहायक महाप्रबंधक)
सहायक चुनाव अधिकारी : संतोष कुमार (पूर्व प्रबंधक), रामाशंकर सोनकर (उप प्रबंधक)
चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में जिला और अंचल कार्यकारिणी गठित की जाएंगी। सभी जिला कमेटियों को 30 नवंबर 2025 तक अंचल कमेटियों के चुनाव सम्पन्न कर अंतिम सूची मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजनी होगी।
इसके बाद मंडल कार्यकारिणी का चुनाव 20 दिसंबर 2025 को कानपुर के श्याम नगर स्थित जीपीएस मेकैनाइज्ड स्कूल में सुबह 10 बजे से होगा। सभी अंचलों से चुने गए प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।
संघ ने स्पष्ट किया कि सदस्यता शुल्क अद्यतन रखने वाला कोई भी सामान्य सदस्य जिला, अंचल या मंडल स्तर के किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है।
संघ ने आश्वासन दिया है कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और बायलॉज के अनुरूप सम्पन्न कराई जाएगी।
साथ ही सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया है।
Budaun Amarprabhat