Breaking News

बिल्सी: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को नगर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आदित्य माथुर ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की सबसे सशक्त और निर्णायक नेताओं में से एक थीं। उन्होंने कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें उनके साहस, निष्ठा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी का योगदान भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। जयंती के अवसर पर सभी ने एकजुट होकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर विष्णु, सूरज, फैजान, सुमित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!