Breaking News

बिल्सी: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासोल सीताराम पट्टी में मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव से ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एकत्र होकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर रोष जताया।

ग्रामीण शाहिद हुसैन ने बताया कि पिछले कई महीनों से अंसारी बस्ती की मुख्य सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

रियासत हुसैन ने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अंबियापुर ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। किशन लाल ने बताया कि सड़क पर जमा गंदा पानी बीमारियों को दावत दे रहा है और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

विशाल शर्मा ने कहा कि नालियों के चोक होने के कारण पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है।

प्रदर्शन के दौरान विशाल शर्मा, नन्नू चौहान, अफजल, मुशर्रफ, छोटू, इसरार, आकिल, नासिर, आसिफ, सुनील, अमर सिंह, सानू, वसीम, मुनीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं क्लब में फाग उत्सव: फूलों और गुलाल की बौछार में झूमे सदस्य, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Spread the loveबदायूं,- बदायूं क्लब में रविवार रात आयोजित फाग उत्सव में होली के विविध …

error: Content is protected !!