Breaking News

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Spread the love


संवाददाता – शिव प्रताप सिंह, अमर प्रभात प्रतिनिधि, कादरचौक

बदायूं/कादरचौक। विकासखंड कादरचौक के थाना क्षेत्र अंतर्गत लभारी गांव में बुधवार–गुरुवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय विजय सिंह पुत्र खयाली की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब विजय सिंह गांव के लोगों के साथ रेता भरकर लाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे। रात लगभग 12 बजे ककोड़ा–गरूईया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आकर विजय सिंह दब गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

इधर मृतक के परिजनों ने इस घटना को हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन लोग विजय सिंह को अपने साथ जबरन बुलाकर ले गए और बाद में उनकी हत्या कर ट्रैक्टर-ट्राली उनके ऊपर चढ़ा दी, ताकि घटना को हादसा दिखाया जा सके।

घटना से आक्रोशित विजय सिंह की पत्नी राममुखी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया।

फिलहाल पुलिस आरोपों और घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!