Breaking News

ब्लूमिंग डेल स्कूल में वंदेमातरम् का सस्वर गायन, 150वीं वर्षगांठ मनाई गई

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल

दातागंज। ब्लूमिंग डेल स्कूल में गुरुवार को वंदेमातरम् सप्ताह के तहत विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर वंदेमातरम् का सस्वर गायन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कहा कि वंदेमातरम् कोई साधारण गीत नहीं, बल्कि भारत माता की आत्मा है। यह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अनेक वीरों ने वंदेमातरम् का उच्चारण करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, इसलिए हर भारतीय को इसे सम्मान देना चाहिए।

कार्यक्रम में विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव और प्रवेश प्रमुख दुर्गेश झा ने भाग लेकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों की सहभागिता ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!