Breaking News

दिव्यांगजन समस्याओं के निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल

बदायूँ। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की मासिक बैठक गुरुवार को मालवीय आवास गृह में संपन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाअधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजा गया।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों पर रोजाना अत्याचार हो रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत नहीं मिल पा रहा। उन्होंने दिव्यांगजन पेंशन बढ़ाने, ₹6000 प्रतिमा पेंशन देने और जिन दिव्यांगों के राशन कार्ड अंत्योदय योजना में नहीं बने हैं, उनके लिए सर्वे कर राशन कार्ड बनाने की मांग की। इसके अलावा बिजली कनेक्शन और बिजली बिल माफ करने की भी सिफारिश की गई।

पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल ने दिव्यांगों के बढ़ते बिजली बिल माफ करने और बिल शून्य करने की मांग की। सहयोग सचिव राजेश बगरे ने रोडवेज बसों में दिव्यांगों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार और उनसे बस में यात्रा करने से रोके जाने की शिकायत उठाई और शीघ्र समाधान की मांग की।

पार्टी पदाधिकारी ललित कुमार ने पुलिस और विकलांग विभाग द्वारा समय पर शिकायत निस्तारण न होने पर नाराज़गी जताई और दिव्यांग कार्यालय में बदलाव की आवश्यकता बताई।

बैठक में राजेश बगरे, अमित कुमार, सतपाल, श्याम पाल, रवि शर्मा, ललित कुमार, राम रतन, भीमसेन, राजीव, राम रहीम, महेंद्र पाल, अमर पाल, आशा देवी, राम रतन, आशुतोष, प्रमोद कुमार, महात्मा नारायण, गिरीदेवी, वर्षा देवी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!