Breaking News

बिसौली देहात में आज छह घंटे रहेगा बिजली का शटडाउन

Spread the love

संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली। शनिवार को बिसौली देहात की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। इसकी जानकारी उपखंड अधिकारी, विद्युत वितरण खंड बिसौली अमित कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी कर दी। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर स्थापित पुरानी वीसीबी को बदलने का कार्य कराया जाना है, जिसके चलते निर्धारित समय पर शटडाउन आवश्यक होगा।

यूएसए अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें, जिससे असुविधा न हो।

शटडाउन के दौरान 11 केवी फीडर—नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिदारा टाउन, पिदारा कृषि एवं मिठामई कृषि क्षेत्र—की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य उपकेंद्र की सुरक्षा और आगामी सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!