Breaking News

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं — एसडीएम राशि कृष्णा का सख़्त निर्देश

Spread the love

संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली। तहसील क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मिली खामियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम राशि कृष्णा ने तारापुर, भुसाया और दिलबारी गांवों में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र के वितरण और संकलन की ऑनलाइन प्रगति प्रतिदिन अपडेट की जाए, ताकि अभियान की गति बनी रहे और किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो।

इसी दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र समय से भरकर बीएलओ को अवश्य दें, जिससे मतदाता सूची का पुनरीक्षण सही और पूर्ण रूप से संपन्न हो सके।

एसडीएम ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जमीन स्तर पर सक्रिय रहते हुए घर-घर सत्यापन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!