Breaking News

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 6234 छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद भर के 83 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा संयोजक प्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों—शहर में 34, उझानी में 4, इस्लामनगर में 6, बिसौली में 27 तथा सहसवान में 12 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 6234 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 8 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।

परीक्षा आयोजन में मदन लाल झा, सुशील कुमार गुप्ता, सचिन देव, सुखपाल शर्मा, जगदंबा सहाय, रामचंद्र प्रजापति, संजीव कुमार पटेल, बाबूराम पाल, सुरेश मिश्रा, रजनी मिश्रा, शोभना भारद्वाज, संतोष मिश्रा, कंचन गुप्ता, ममता पाल सहित बड़ी संख्या में संयोजकों व शिक्षकों ने अपनी सेवाएँ दीं।

इसके अतिरिक्त कादरचौक ब्लॉक में बृजेश कुमार शर्मा, प्रवीण जोशी, बिसौली में सुखबीर सिंह, विनीत वार्ष्णेय, सहसवान में अनिल कुमार महेश्वरी, वर्षा, सोहन पाल, उझानी में सुखपाल शर्मा तथा इस्लामनगर में जितेंद्र पाल सिंह आदि ने अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

जनपद में शांतिपूर्वक और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न इस परीक्षा को लेकर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!