Breaking News

कोतवाली परिसर में शिव परिवार सहित देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न, शोभा यात्रा से गूंजा नगर

Spread the love


संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

बिसौली। कोतवाली परिसर में शनिवार को शिव परिवार, राधा–कृष्ण, भगवान श्रीराम दरबार एवं संकट मोचक श्री हनुमानजी महाराज के विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा का दिव्य एवं अलौकिक अनुष्ठान अद्भुत भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ। गोरीशंकर देवालय में आयोजित इस महापर्व को नरवर के आचार्य अरुण शास्त्री (निवासी रूदायन) तथा आचार्य सुधाकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया।

अनुष्ठान की शोभा उस समय और बढ़ गई जब बाला जी बलदेवधाम गुधनी से पधारे परम पूज्य गुरुदेव ललितेश्वरानंद महाराज जी ने अपनी दिव्य उपस्थिति से कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ विग्रहों की स्थापना सम्पन्न हुई।

अनुष्ठान उपरांत पूज्य गुरुदेव महाराज जी द्वारा नगर में प्रभु विग्रह की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा कोतवाली से प्रारम्भ होकर बुध बाजार रोड, बजरंग चौक, सर्राफा बाजार, सराय होते हुए मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। यात्रा में भजन-कीर्तन, बैंड-बाजों, जयघोषों और श्रद्धा-भाव की गूंज ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए जल-पान की विशेष व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य व्यवस्थापक एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, इंस्पेक्टर क्राइम सहसवीर सिंह, रवि प्रकाश अग्रवाल, सरिता सरस्वत, राघव सिंह, पूनम चौधरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसआई तिलक राम, कांस्टेबल बब्बू सिंह, सुशील उपाध्याय, हिमांशु पाठक, अभिषेक शर्मा, दया मिश्रा, मुकेश शर्मा, सुधीर पाल, अमन गुप्ता, विशाल कश्यप, अमित वार्ष्णेय, रवि शर्मा, रेशू, मोनू महाजन सहित अनेक भक्तों ने विशेष सहयोग दिया।
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजकुमार मौर्य, डॉ. प्रमोद यादव, जुगेन्द्र, अरविन्द चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!