Breaking News

19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जिले के स्काउट–गाइड का जलवा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में ले रहे हिस्सा

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली – 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना सेक्टर–15, आवास विकास परिषद, लखनऊ में किया जा रहा है। जंबूरी में भाग लेने के लिए बदायूं जिले के स्काउट–गाइड पूरी तैयारी के साथ जुट चुके हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार को इस राष्ट्रीय जंबूरी में नेशनल सिक्योरिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्काउट–गाइड दलों और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। साथ ही प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डीटीसी सत्यपाल गुप्ता ने जानकारी दी कि बदायूं जिले के स्काउट–गाइड एडवेंचर, पीजेण्ड शो, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोग्राम, प्रदर्शनी, फ्रूट प्लाज़ा, मार्च–पास्ट, गेट निर्माण, टावर, झांकी, गैजेट निर्माण सहित अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जंबूरी में जिले के 83 स्काउट, 6 गाइड तथा यूनिट लीडर — कुंवरसेन, उमेश चन्द्र, चन्द्र मोहन, कैलाश चन्द्र, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत शाक्य और आशुतोष कुमार — अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।

जंबूरी में भाग लेने वाले शिक्षण संस्थानों में —
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज,
कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज,
पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान,
प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान,
राधेलाल इंटर कॉलेज कछला,
मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली,
संविलियन विद्यालय हर्रायपुर,
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज उझानी,
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी,
क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल,
श्री रामचंद्र चंद्र शास्त्री मेमोरीयल इंटर कॉलेज ककोड़ा
के स्काउट–गाइड दल शामिल हैं।

इसके अलावा स्वतंत्र दल और कंपनी से जुड़े स्काउट–गाइड भी मार्च–पास्ट और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

जिले के स्काउट–गाइड और नेतृत्वकारी टीम की यह सक्रिय भागीदारी राष्ट्रीय जंबूरी में बदायूं की पहचान को और भी मजबूत कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कबड्डी व खो-खो में बदायूं पुलिस का दबदबा, तीन ट्रॉफियां झटकीं

Spread the loveतृतीय अंतरजनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का समापन, डीआईजी ने विजेताओं को किया सम्मानित …

error: Content is protected !!