Breaking News

मंदिर परिसर में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिला, वन स्टॉप सेंटर में कराया गया दाखिल

Spread the love

संवाददाता — बदायूं

उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गढ़िया हरदोपट्टी स्थित मंदिर पर बीती शाम एक अज्ञात मानसिक रूप से अस्थिर महिला मिली, जिसकी सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षा में ले लिया। मामला गुरुवार शाम लगभग 7 बजे का है, जब ग्राम निवासी ओमवीर पुत्र नेकराम ने थाने में सूचना दी कि एक महिला मंदिर में बैठी है और अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित करते हुए वन स्टॉप सेंटर, जिला अस्पताल बदायूं में दाखिल कराया। महिला ने अपना नाम कल्पना (लगभग 45 वर्ष), पति का नाम विनोद तथा निवास स्थान चोलबोलपुर बताया। पूछताछ के दौरान वह बांग्ला भाषा बोलती पाई गई और बातचीत से वह मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हुई।

महिला ने बताया कि उसका पुत्र निर्मल शीशगढ़, बरेली में मजदूरी करता है और वह उससे मिलने आई थी। हालांकि, महिला के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले। उसके पास केवल फटे-पुराने कपड़े एक प्लास्टिक की थैली में पाए गए।

पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। महिला को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में ही रखा गया है और आगे की जांच जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!