Breaking News

किसान सहकारी चीनी मिल्स में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ

Spread the love

बदायूँ: 21 नवम्बर।

दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के 49वें पेराई सत्र 2025-26 का उद्घाटन ग्राम शेखूपुर स्थित मिल गेट पर हवन पूजन एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, प्र्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने मिल की पहली बैलगाड़ी और ट्राली में भरे गन्ने की तौल कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर गन्ना कृषक अमरवती (ग्राम शेखूपुर) और अर्जुन सिंह (ग्राम अल्लापुर भोगी) की फसल का उपयोग किया गया।

उद्घाटन के पश्चात ढोगा पूजन किया गया, किसान कैन्टीन का उद्घाटन हुआ और मिल के शिव मंदिर पर भी पूजा-अर्चना की गई। मिल के सचिव एवं प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और गन्ना कृषकों से अपील की कि वे सत्र प्रारम्भ से ही मिल को स्वच्छ एवं ताजा पेडी गन्ने की आपूर्ति में सहयोग करें, ताकि उनके गन्ने का समयनिष्ठ भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मिल के उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, अधिकारीगण, उत्पादक एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संवाददाता: अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!