Breaking News

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश 25 नवंबर को

Spread the love

बदायूँ: 21 नवम्बर।

प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के अवकाश सूची में संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस की तिथि बदल दी है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को घोषित किया गया था, जिसे अब रद्द कर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को मान्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद बदायूँ में भी 24 नवंबर को घोषित अवकाश रद्द कर दिया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी कार्यवाही और कार्यक्रमों को नई तिथि के अनुसार समायोजित करें।

संवाददाता: अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …