Breaking News

मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक करें

Spread the love

बदायूँ: 21 नवम्बर।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुन्शी/मौलवी (सैकेण्ड्री) तथा आलिम (सीनियर सैकेण्ड्री) परीक्षा वर्ष 2026 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र संबंधित मदरसे के माध्यम से मदरसा पोर्टल पर भरे जा रहे हैं।

आवेदन प्रक्रिया 20 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ हो चुकी है। परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकोष में जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 है और ऑनलाइन आवेदन-पत्र 20 दिसंबर 2025 तक भरे जा सकते हैं।

मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र 22 दिसंबर 2025 तक पोर्टल पर लॉक करना अनिवार्य है। इसके बाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा 26 दिसंबर 2025 तक संदिग्ध डाटा सहित आवेदन पत्र लॉक किए जाएंगे।

प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या 24 दिसंबर 2025 तक चालान की छायाप्रति, मान्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, छात्र/छात्राओं का कक्षा संचालन के समय फोटो, मदरसा मुख्य भवन का फोटो और सूची जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं।

परीक्षा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश-पत्र, उपस्थिति पत्रक और डेस्क-स्लिप 15 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। लालमन ने चेतावनी दी कि यदि किसी मदरसे/संस्था द्वारा आवेदन पत्र नहीं भरे गए तो उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी एवं फारसी मदरसा मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली 2016 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर सभी मदरसों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक से समय पर आवेदन कराने की अपील की गई।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!