Breaking News

बदायूंः रेलवे पुल के नीचे गंगा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

Spread the love

बदायूं (उझानी): थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पुल के नीचे उतराता देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर शव को देख कछला पुलिस को तुरंत सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा में उतराए गए शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उझानी पुलिस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!