Breaking News

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किया संगठन विस्तार, बिल्सी तहसील और अंबियापुर ब्लॉक में नई नियुक्तियाँ

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने शनिवार को कचहरी रोड स्थित कैंप कार्यालय, बदायूँ में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ कीं। संगठन की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर ग्राम कुर्दरनी, ब्लॉक अंबियापुर, तहसील बिल्सी निवासी राम सिंह ने जिलाध्यक्ष सतीश साहू की उपस्थिति में भाकियू चढूनी की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने राम सिंह की सक्रियता, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें बिल्सी तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं यादवेन्द्र सिंह, पुत्र श्री पाल सिंह, निवासी सब्दलपुर को अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सुशील कुमार, पुत्र श्री कैलाश, निवासी सब्दलपुर को ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रचार-प्रसार तथा तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी को नए सिरे से मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीयीशु दास, नूरुद्दीन, रजनेश उपाध्याय, महेंद्र पाल सिंह, अजय सैनी, विमलेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाकियू चढूनी के इस संगठन विस्तार से जिले में किसान आंदोलन और संगठन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!