Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया माल्यार्पण, नेताजी की विचारधारा को बताया अमर

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पर शनिवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के आवास 786 रज़ा हाउस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आबिद रज़ा के नेतृत्व में नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक महान पुरुष थे, एक सच्चे लौह पुरुष, जिनका नाम ही उनकी शक्ति और लोकप्रियता का प्रमाण था। उन्होंने कहा कि नेताजी की विचारधारा देश और समाज के लिए हमेशा मार्गदर्शक रही है।
आबिद रज़ा ने कहा कि नेताजी किसानों, गरीबों और युवाओं के सच्चे नेता थे, जिन्होंने संघर्ष की लंबी यात्रा तय कर अपार सम्मान हासिल किया। विपक्षी भी नेताजी की राजनीतिक दूरदृष्टि और सरल स्वभाव के कायल थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज को मजबूत बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इनमें ओमवीर सिंह यादव, फरहत सिद्दीकी, सभासद अनवर खां, नवेद सभासद, पूर्व सभासद विश्राम सिंह यादव, शशांक यादव, मोहम्मद मियाँ, मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, जमील सिद्दीकी, अनवार नज़र, अली अल्वी, यूनुस अल्वी, कौसर अली, शहंशाह, बिलाल, सदाकत, नफिसर, ओवैस मियाँ (पूर्व प्रधान), जाहिद गाजी, मुजाहिद पीरजी, ज़ाहिद चौधरी, शब्बन खां, छुट्टन उस्मानी, डिंपल, शकील पप्पन पीर जी, भइये भाई, अशरफ गाजी, छोटू, नीरज राठौर, फहीम, समीर अंसारी सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेताजी की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम समाजवादी परिवार के लिए भावुक और प्रेरणादायक क्षणों से भरा रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!