संवाददाता — गुड्डू रस्तोगी, कुंवरगांव
नगर के झबरा की पुलिया के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गौ रक्षा सेवा दल को दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुँची और घायल गोवंश की सहायता में जुट गई।
गौ रक्षा सेवा दल के शशांक सोलंकी, अमित राठौर, रितिक गौतम, देवांश सोलंकी, वंश शंखधार, हिमांश सोलंकी, रिषभ सोलंकी, रवि गौतम, प्रतीक राठौर, मोनू गौतम, विवेक राठौर सहित अन्य गौसेवकों ने पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों की मदद से घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। टीम ने मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार भी कराया।
गौसेवकों की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की नगर में सराहना हो रही है। लोगों ने उम्मीद जताई कि घायल गोवंश जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
Budaun Amarprabhat