Breaking News

बदायूँ में जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की।

बैठक की शुरुआत पूर्व जिला सैनिक बंधु बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करके की गई। तत्पश्चात नए प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कुल 25 पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने पुनः आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों से जुड़े सभी मामलों का गंभीरता से समाधान किया जाएगा और विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में अन्य कोई विषय न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से इसे समाप्त किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार

सहायक कोषाधिकारी आर.के. राजपूत

जिला उद्योग केंद्र से वीरेंद्र कुमार

जिला समाज कल्याण अधिकारी सन्तोष कुमार

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार

यातायात विभाग से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि कमवीर सिंह

गैर सरकारी सदस्य के रूप में एनरेरी सब लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र (अ0प्रा0) उपाध्यक्ष ने बैठक का संचालन किया।

अधिकारियों ने बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!