Breaking News

बिल्सी में बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने अधिवक्ताओं से किया जनसंपर्क

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बिल्सी

बिल्सी। शनिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय तहसील पहुंचे और अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आगामी बार काउंसिल चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और सदस्य पद के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की।

अनुराग पांडेय ने बताया कि प्रदेश में बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और पहले चरण का मतदान जनवरी माह में प्रस्तावित है। उन्होंने आशा जताई कि अधिवक्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए तैयार रहे हैं और आगे भी इस दिशा में सक्रिय रहेंगे।

तहसील पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने अनुराग पांडेय का समान व गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव रखे और बार काउंसिल से संबंधित समस्याओं को साझा किया।

इस दौरान मुकेश कुमार, हेमेन्द्र सिंह, विवेक राठी, राजीव कुमार, बागीश माहेश्वरी, गिरीश बाबू, रामप्रकाश श्रीवास्तव, योगेश विसारिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!