Breaking News

दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर की संशोधित तिथियाँ घोषित

Spread the love

संवाददाता — गोविंद देवल, बदायूँ

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप ट्राइसाइकिल, बैशाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान राज्य सरकार या किसी अन्य स्रोत से कोई भी सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है, उनके लिए विकास खण्ड मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इस क्रम में विकास खण्ड दातागंज और समरेर में 25 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाला शिविर, श्री तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह शिविर 27 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। वहीं, विकास खण्ड म्याऊँ और उसांवा में 26 नवम्बर 2025 (बुधवार) को शिविर आयोजित होगा। इच्छुक दिव्यांगजन इसमें उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन और पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड

आधार कार्ड

एक पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र, जिसमें वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपए से अधिक न हो

उपकरण हेतु चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति प्रमाण पत्र

प्रणव कुमार पाठक ने दिव्यांगजनों से कहा कि वे समय पर शिविर में पहुँचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ और सुविधा का लाभ उठाएँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

Spread the loveमुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ संवाददाता : आई …

error: Content is protected !!