Breaking News

एसआईआर चुनाव जीतने की बुनियाद : सपा सांसद आदित्य यादव, बूथ एजेंटों को दिए दिशा-निर्देश

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित सपा बूथ एजेंट एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) चुनावी जीत की बुनियाद है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती से जुटना होगा।

सांसद ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया आने वाले चुनावों के भविष्य का आधार है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर पूर्ण निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कीमत पर एसआईआर फॉर्म समय से भरवाए जाएं और जब आपत्तियां दाखिल हों तो उनके निस्तारण के लिए बूथ स्तर पर डटे रहें।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति ने बूथ एजेंटों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में सपा का प्रदर्शन संगठन की मेहनत पर निर्भर करेगा, और एसआईआर इस दिशा का पहला तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बूथ एजेंटों को फॉर्म सही ढंग से भरने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई परिणामों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए पूरी सावधानी बरती जाए।

बैठक में एड. राहुल यादव भीष्म, गजराज सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता, राजेंद्र गुरु जी, डा. मो. फैजान खान, पूर्व चेयरमैन फैजगंज बेहटा मेहरबान खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, एड. अल्ताफ हुसैन, रामबाबू यादव, पूर्व प्रधान आकाश मिश्रा, काजी शाहनवाज खान, चंद्रभान सिंह जाटव, बाजिद खान, सत्येंद्र सिंह, रूपा यादव, अफजल हुसैन, संतोष यादव, पूर्व सभासद सूरज पाल गिहार, एड. सुरेंद्र सागर, किशनवीर सिंह, प्रधान महेश पाल, सेवाराम यादव, इंद्रजीत भट्ट, मोर सिंह पाल, धर्मवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मेवाराम सिंह, सुबोध भदौरिया, पंकज यादव, अवनेश कुमार यादव, प्रमोद शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को होगी, आयोग ने जारी की सूचना

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल …

error: Content is protected !!