Breaking News

एरीज एग्रो का 56वां स्थापना दिवस वजीरगंज में मनाया, विकलांग बच्चों को भोजन व कंबल वितरित

Spread the love

बदायूं। एरीज एग्रो लिमिटेड कंपनी, मुंबई ने अपना 56वां स्थापना दिवस जिले के वजीरगंज स्थित विकलांग कल्याण सेवा समिति में मनाकर समाजसेवा का सराहनीय मिसाल पेश की। कंपनी के अधिकारियों ने बेसहारा व दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर खुशी बांटी और उन्हें पौष्टिक भोजन के साथ गर्म कंबल भी वितरित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समिति के संरक्षक और सहयोगियों ने भी दीप उत्सव में सहभागिता कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया, जिससे संस्था का वातावरण उल्लास से भर उठा।

विकलांग आश्रम वजीरगंज के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने एरीज एग्रो लिमिटेड कंपनी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह कार्य बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा।

कार्यक्रम में एच.सी. जोशी, सतीश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, भानु प्रकाश सिंह, वेदप्रकाश, अमन शंख धार, ओमवीर पटेल, आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, चंचल कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश उपाध्याय, दीपक पाल सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!