Breaking News

भंद्रा गांव में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, न्याय पंचायत उसावां देहात ओवरऑल चैम्पियन

Spread the love

उसहैत। भंद्रा गांव में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैज्ञानिक डॉ. बहावुद्दीन ने फीता काटकर किया। इसके बाद जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत उसावां देहात ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैम्पियनशिप जीती, जबकि न्याय पंचायत कटरा सआदतगंज उपविजेता रही।

व्यक्तिगत चैम्पियनशिप के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): विकास — प्राथमिक विद्यालय कलक्टरगंज

प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): संध्या — प्राथमिक विद्यालय अक्टूईया कलां

उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग): विपिन कुमार — उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर

उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग): सौम्या — उच्च प्राथमिक विद्यालय अक्टूईया कलां

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में नंदकिशोर पाठक, रत्नेश कुमार, योगेश पाल शाक्य, विजय कौशिक, देवेश दुबे, फकरे आलम, अतुल प्रताप सिंह, विकास कुमार सिंह, गीता यादव, मो. साकिब, मो. जीशान, मो. तारिक, अब्दुल हामिद, संजीव कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, हेमचंद सिंह, अशोक कुमार, हेमेंद्र सिंह, मो. नफीश खां सहित कई शिक्षक व सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!