Breaking News

बैंक परिसर में पुलिस का चेकिंग अभियान, बिना ताला लगाए मोटरसाइकिल छोड़ने पर दी सख्त हिदायत

Spread the love

संवाददाता — आसफपुर

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक परिसर में गुरुवार को पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव ने किया।

चेकिंग के दौरान उन्होंने बिना ताला लगाए खड़ी की गई मोटरसाइकिलों को देखकर वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी और कहा कि अपनी मोटरसाइकिल सदैव ताला लगाकर ही खड़ी करें। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही से वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं, जो पुलिस के लिए भी चुनौती बन जाती हैं।

उपनिरीक्षक ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और बेवजह खड़े लोगों से सख्ती से पूछताछ की, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

अभियान के दौरान पीएनबी शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी, देव रस्तोगी, प्रगति मिश्रा, रजनीश कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव, प्रेम पाल सिंह सहित स्टाफ व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने अपील की कि बैंक परिसर में आने वाले सभी ग्राहक एवं वाहन चालक सतर्कता बरतें, ताकि चोरी या अन्य घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके।

— दानवीर सिंह, संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!