Breaking News

खनन अधिकारी की कार्रवाई: दो ट्रकों पर भारी जुर्माना, वाहन पुलिस को सुपुर्द

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। उत्तर प्रदेश शासन की नीति के अनुरूप खनन माफियाओं और अवैध वाहनों पर नकेल कसने के उद्देश्य से बदायूं जिला खनन अधिकारी ने आसफपुर क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की। बीते गुरुवार तड़के ही खनन अधिकारी ने बिसौली-आसफपुर मार्ग पर दो ट्रकों (यू पी 22 ए टी 4065 और यूपी 22 ए टी 8274) के स्वामियों से भारी जुर्माना वसूला और दोनों ट्रकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई से आसफपुर क्षेत्र में अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और वाहन मालिक खनन अधिकारी की सख्ती से सावधान हो गए।

बताया गया है कि बदायूं जिला खनन अधिकारी की सक्रियता के चलते आसफपुर क्षेत्र में पहले भी कई अवैध ट्रकों तथा एक ऊंचा रसूख रखने वाले व्यक्ति की अवैध जेसीबी पर कड़ी कार्यवाही की जा चुकी है, जिसकी स्थानीय स्तर पर व्यापक चर्चा है।

खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना अनुमति सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों को रोकने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

— दानवीर सिंह, संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ आगमन पर राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Spread the loveलखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे लखनऊ एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं …

error: Content is protected !!