Breaking News

युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव, पारस शुक्ला और साहिब सिंह गिरफ्तार

Spread the love

लखनऊ, 27 नवंबर। पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में आज लखनऊ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान बरेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। कार्यकर्ता चुनाव आयोग की कथित मनमानी और भाजपा सरकार के रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से पहुंचे।

चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान पारस शुक्ला और साहिब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी से पहले पारस शुक्ला ने कहा, “सरकार चाहे जितना भी अत्याचार कर ले, कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव आयोग की मनमानी नहीं चलने देगा।” वहीं साहिब सिंह ने कहा, “देश का युवा अब भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत को पूरे देश के सामने उजागर करके ही दम लेगा।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित तिवारी, दीपक, अकरम, रवि शुक्ला, अमन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, नरेंद्र वर्मा, रितेन्द्र मेहर, इरशाद, हरवीर सिंह, ललित सिंह, मुनीश ठाकुर, लक्की सिंह सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …