Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 345 नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

बदायूं। जिले के इस्लामिया कॉलेज में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव एवं पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को उज्जवल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता और जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को मार्गदर्शन और आशीर्वचन देते हुए कहा कि सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के पालन से ही सुखमय वैवाहिक जीवन संभव है।

कार्यक्रम में जनपद के 345 नवविवाहित जोड़े शामिल हुए और उन्हें सरकारी तरफ से विभिन्न सहयोग एवं सुविधाएं भी प्रदान की गईं। उपस्थित लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक समरसता और उत्सव का प्रतीक बताया।

— संवाददाता, अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी विधानसभा की सात सड़कों के नवीनीकरण को 5.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

Spread the love 15.83 किलोमीटर लंबे ग्रामीण संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत, विधायक हरीश शाक्य …