Breaking News

अपराधियों के खिलाफ अभियान में अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा सहित आरोपी साजिद मरदुआ गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ, 28 नवम्बर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अलापुर के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस ने अभियुक्त साजिद मरदुआ पुत्र कमर, निवासी वार्ड नं. 12, कस्बा ककराला, थाना अलापुर बदायूँ को एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक जीवित कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया।

अवैध हथियार की बरामदगी के संबंध में थाना अलापुर पर मुकदमा मु0अ0सं0 364/2025, धारा 3/25 (1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण —

नाम : साजिद मरदुआ
पिता का नाम : कमर
निवासी : वार्ड नं. 12, कस्बा ककराला, थाना अलापुर, बदायूँ

बरामदगी —

एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर

एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

आपराधिक इतिहास —

अभियुक्त साजिद का आपराधिक रिकॉर्ड इस प्रकार है—

1. मु0अ0सं0 364/2025, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम, थाना अलापुर

2. मु0अ0सं0 49/2021, धारा 380/411/457 भादवि, थाना अलापुर

3. मु0अ0सं0 0144/2022, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना अलापुर

4. मु0अ0सं0 0135/2023, धारा 323/504/506 भादवि, थाना अलापुर

5. मु0अ0सं0 394/21, धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली बदायूँ

थाना अलापुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिली है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और अपराध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

— बदायूं से गोविन्द देवल की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!