Breaking News

तेज़ी पकड़ता एसआईआर अभियान, तहसीलदार ने बीएलओ को किया सम्मानित

Spread the love

बिसौली से संवाददाता आई.एम. खान

बिसौली। विशेष सघन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान को धार देने के लिए तहसील प्रशासन ने इस बार एक अलग ही पहल की है। बूथ लेवल ऑफिसरों—बीएलओ—को सीधे प्रोत्साहन देकर बेहतर कार्य के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने सबसे पहले गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग पूरी करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बीएलओ सतेंद्र कुमार और बीएलओ लक्ष्मण प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में अनुकरणीय भूमिका निभाई है।

दोनों बीएलओ ने न सिर्फ अपने-अपने क्षेत्रों में सौ प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँचाए, बल्कि समय सीमा से पहले ही सभी प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन भी पूरा करा दिया।

तहसीलदार शुक्ला ने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों की कार्यशैली बाकी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रशासन आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसी तरह प्रोत्साहित करता रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!