Breaking News

बिसौली: ससुराल से लौटते समय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिसौली— शुक्रवार को ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक अनिल कुमार पुत्र टीकाराम, निवासी मोहल्ला गदरपुरा, कस्बा व थाना बिसौली, गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार किसी काम से ससुराल गए थे। लौटते समय जब वे बिसौली–आसफपुर रोड पर स्थित मदनलाल इंटर कॉलेज के पास पहुँचे, तो बाइक चलाते समय अचानक अनियंत्रित हुई बाइक पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देखते ही आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उनके परिजनों को भी खबर की। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल अनिल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …