Breaking News

सोशल मीडिया पर आरक्षी की ऑडियो वायरल, पुलिस ने किया निलंबन

Spread the love

बदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में तैनात आरक्षी 384 रोहित तोमर की कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लाइन और प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर, रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। अधिकारी जांच के दौरान वायरल ऑडियो की सच्चाई और घटना में आरक्षी की भूमिका का खुलासा करने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल करेंगे।

इस मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट के प्रति सख्ती दिखाते हुए यह संदेश भी दिया कि कानून और अनुशासन का पालन हर हाल में अनिवार्य है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!