Breaking News

अतिक्रमण हटाने के नोटिस से व्यापारियों में आक्रोश, विधायक प्रतिनिधि से लगाई गुहार

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत ने कस्बे में अतिक्रमण करने वाले छोटे, बड़े और फड़ व्यापारियों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों व्यापारियों में गहरी नाराजगी फैल गई है।

शुक्रवार को कस्बे के छोटे-बड़े व्यापारियों ने एकजुट होकर लोधी नगर स्टेशन रोड स्थित विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान के आवास का रुख किया और न्याय की गुहार लगाई। फड़ व्यापारियों ने कहा कि हम अपनी छोटी-सी दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, तो हमारी रोजी-रोटी खतरे में पड़ जाएगी।

विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर को फोन कर बुलाया। अधिकारियों के साथ बैठक में व्यापारियों की परेशानी को उठाया गया और अतिक्रमण हटाने को लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने कहा कि शासन के निर्देश के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिन व्यापारियों ने नगर पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रखा है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे फड़ व्यापारियों की रोजी-रोटी का ध्यान रखते हुए उच्च अधिकारियों से समन्वय कर समाधान खोजने की कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, सचिन चौहान, गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, फड़ व्यापारी सूरज राठौर सहित कई व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!