Breaking News

युवा किसान नेता विवेक सिंह के पिता उदयप्रकाश सिंह का निधन

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम दिधोनी निवासी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष ठा. विवेक कुमार सिंह के पिता श्री उदयप्रकाश सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, बिजनेस सोलंकी फौजी, भानुप्रताप सिंह तोमर, दीपक चौहान, अजीत सिंह गुर्जर, सूरजपाल सिंह, नरेश पाल सिंह, ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य, भाजपा नेत्री ममता शाक्य, सपा नेता कवींद्र सक्सेना, फैजान रायन, पत्रकार संजीव राणा, प्रशांत जैन, सुनील कुमार, प्रखर महेश्वरी, जयप्रकाश ओझा, नईम आजाद, इकरार अहमद सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!