Breaking News

फ़ैजगंज बेहटा में नई चौकी का शुभारम्भ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना फ़ैजगंज बेहटा अंतर्गत नवस्थापित चौकी आसफ़पुर का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। नए भवन के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

उद्गाटन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक फ़ैजगंज बेहटा राजकुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि चौकी के संचालित होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुँच और तेज़ होगी तथा आमजन को त्वरित राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

स्थानीय लोगों ने चौकी के उद्घाटन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!