Breaking News

सेफ डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विनय शर्मा का निधन

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल

बिल्सी। शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुंचाते हुए सेफ डिग्री कॉलेज, सतेती बिल्सी बदायूं के प्रबंधक डॉ. विनय शर्मा (उम्र लगभग 47 वर्ष) का सोमवार दोपहर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व उन्हें ब्रेन हेमरेज होने पर गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. विनय शर्मा महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिल्सी में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दे चुके थे। इसके अतिरिक्त वे आईएमटी बदायूं के बीटीसी विभाग में भी प्राचार्य रहे। शिक्षण और प्रबंधन क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के संभ्रांत नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. शर्मा एक सरल स्वभाव, अनुशासित और शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!