Breaking News

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

Spread the love


संवाददाता : गोविंद देवल, अमर प्रभात

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में आज आत्मरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें विभिन्न प्रायोगिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाने वाली वरिष्ठ छात्रा सीते ने प्रशिक्षणकर्ता की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी तकनीकी विधियाँ, व्यावहारिक उपाय तथा आकस्मिक परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रभावी तरीके सिखाए। वास्तविक जीवन पर आधारित उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा कीं।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि जीवन जीने का आत्मविश्वास है। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा सीते द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ. शिल्पी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!