Breaking News

बिसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची अद्यतन अभियान में तेजी

Spread the love

संवादाता: आई एम खान

बिसौली। उप-जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने बताया कि बिसौली विधानसभा क्षेत्र में कुल चार लाख नौ हजार आठ सौ छय मतदाता हैं। बुधवार तक चल रहे 29 दिन के अभियान में तीन लाख साठ हजार तेईस मतदाताओं को ट्रेस कर लिया गया है। शेष कार्य को भी तय समय में पूरा करने के लिए तहसील प्रशासन जुटा हुआ है।

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। एसडीएम ने बीएलओ के कार्य की विशेष सराहना करते हुए बताया कि काफी संख्या में ऐसे बीएलओ हैं जिन्होंने अपने आवंटित बूथ पर एसएआर का कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया है।

इस अवसर पर बुधवार को भाग संख्या 119, निजामुद्दीनपुर शाह बूथ पर शत प्रतिशत कार्य समय सीमा में पूरा हुआ। एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने विजय चौहान को प्रशस्तिपत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, नायब तहसीलदार सृजन यादव, सुधाकर शर्मा, सुपरवाइजर यादवेंद्र शर्मा, नरेंद्र मौर्य, राजीव कुमार सिंह, भूपेंद्र कश्यप, ललित सक्सेना, शैलेंद्र शर्मा एवं सूर्यभान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!