Breaking News

बिसौली में सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया

Spread the love

बिसौली (आई एम खान)। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने गुरुवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। बावजूद इसके उन्होंने शासकीय कार्यों का निर्वहन जारी रखा ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बिसौली ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष क्षेत्रपाल शाक्य ने कहा कि सचिवों पर अनावश्यक कार्यभार और अव्यवहारिक आदेश थोपना स्वीकार्य नहीं होगा। महामंत्री विकास पुरी ने बताया कि सचिवों पर गैर विभागीय कार्यों का दबाव बढ़ने से ग्रामीण विकास से जुड़े नियमित कार्य बाधित हो रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को तेज करते हुए 4 और 5 दिसंबर को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

इस दौरान क्षेत्रपाल शाक्य, विकास पुरी, चेतेंद्र पाल, अंकुर पाराशरी, प्रिया पाल, जगदीश सिंह, प्रशांत किशोर कुमार, सुशील कुमार और उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

Spread the loveबदायूँ: भूमि संरक्षण इकाई (कृषि विभाग) के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पहाड़पुर …

error: Content is protected !!