Breaking News

उझानी में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने विद्युत विभाग को दिया ज्ञापन

Spread the love

बदायूं (अंजार भाई)। कस्बा उझानी में उपभोक्ताओं के घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को कई गुना अधिक बिल मिल रहे हैं और बिजली विभाग द्वारा ये मीटर जबरदस्ती लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने का कोई कानूनी प्रावधान मौजूद नहीं है।

नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी ने विद्युत विभाग से मांग की है कि उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर तुरंत हटाए जाएं।

इस अवसर पर मैथिल भरत विश्वकर्मा, डॉ. खलील अहमद, आरिफ अंसारी, सब्लू अल्वी, जतिन वार्ष्णेय, यूनिस अंसारी, बब्लू अल्वी, जितेंद्र यादव, मनवीर यादव, अजय और सोहिल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!