Breaking News

टीएमयू खो-खो का ताज ग्रीन मिडोज-सेंट मीरा के सिर सजा

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की इण्टर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के टिमिट कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दो दिनी इण्टर स्कूल खो-खो चैंपियनशिप के बालक वर्ग में मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज़ पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेंट मीरा अकादमी की टीमें विजेता रहीं। मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज और आरआरके पब्लिक स्कूल के बीच बालक वर्ग के फाइनल मैच में आरआरके ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना। ग्रीन मिडोज ने फर्स्ट क्वार्टर में 7 प्वाइंट्स से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बालिका वर्ग के मुकाबले में मुरादाबाद की सेंट मीरा अकेडमी की टीम विजेता बनीं। सेंट मीरा अकेडमी और पीएमएस पब्लिक स्कूल- धनौरा के बीच हुए मुकाबले में सेंट मीरा अकादमी ने टॉस जीतकर चेस चुना। सेंट मीरा अकादमी ने 12 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की। टीएमयू के डीन स्टुडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि चैंपियनशिप का शुभारम्भ किया,जबकि समापन मौके पर डायरेक्टर एडमिशन श्री अवनीश कुमार पवारिया ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय चैंपियनशिप में मुरादाबाद मंडल की बालक वर्ग में 12 और बालिका वर्ग में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया ।

दूसरी ओर लीग मैंचों में बालक वर्ग में मुरादाबाद के रेनबो पब्लिक स्कूल और ग्रीन मिडोज स्कूल की टीमें विजेता रहीं। रेनबो पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर रनिंग चुनीं और वेदांता ग्लोबल स्कूल, धनौरा को 01 प्वाइंट से मात दी, जबकि ग्रीन मिडोज ने टॉस जीतकर रनिंग चुनीं और ग्रीन मिडोज ने 1 मिनट 15 सेकंड में सेंट मीरा अकादमी मुरादाबाद पर जीत दर्ज की। दूसरी ओर बालिका वर्ग के मुकाबले में मुरादाबाद के ग्रीन मिडोज और अमरोहा एस एस चिल्ड्रेन अकादमी, अमरोहा की टीमों ने जीत हासिल की। ग्रीन मिडोज ने टॉस जीतकर पहले डिफेंस चुना और जीडीटीएस, मुरादाबाद को 4 प्वाइंट और 1 इनिंग से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एसएस चिल्ड्रेन अकादमी अमरोहा ने टॉस जीतकर डिफेंस चुना। एसएस चिल्ड्रेन अकादमी ने वेदांता ग्लोबल स्कूल, धनौरा को 1 प्वाइंट से मात दी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए 7 मार्च को रवाना होंगे श्रद्धालु

Spread the loveबिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन का …

error: Content is protected !!