Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में कान्हा गौशाला का उद्घाटन, विधायक ने पशुओं के लिए व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल

फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से चिटौली गांव में बनी कान्हा गौशाला का आज बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर पशुओं के लिए लाए गए खाद्यान्न की जांच की। निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे, चने, गुड़-मिठाई सहित सभी आवश्यक खाद्य सामग्री पूरी तरह उपलब्ध पाई गई।

विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने गौशाला में उपस्थित पशुओं को हरा चारा, गुड़, चना और केला खिलाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गौशाला में 85 पशु रखे गए हैं। विधायक ने यह भी कहा कि कस्बा व आसपास के गांवों में इधर-उधर घूम रहे आवारा और लावारिस पशुओं को भी जल्द ही गौशाला में लाया जाएगा।

डॉक्टर डीसी वर्मा ने गौशाला में पशुओं के खाने-पीने, पानी, स्वच्छता और रहने की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

कान्हा गौशाला उद्घाटन कार्यक्रम में फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मेला अध्यक्ष ओवेन्द्र चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, ठेकेदार गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दीपक तोमर, अमित सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जयसवाल, एडवोकेट चक्रवीर सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, प्रधान वेदपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, बब्लू गंगवार, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, मौलाना अहसन अंसारी, मोहम्मद यूनुस, प्रेम कोरी, कृपाल सिंह, अबोध सिंह, सतीश महेश्वरी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, जाकिर हुसैन सहित कस्बे के कई गणमान्य और सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!